Gorakhpur News: बत्तीस घंटे बाद जुड़ा सहारा इस्टेट के ट्यूबवेल का कनेक्शन, आज जमा कराने होंगे 50 हजार

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गोरखपुर में 70.04 लाख रुपये के बिजली बिल बकाए के कारण ट्यूबवेल की बिजली काट दी गई, जिससे लगभग 1200 घर 32 घंटे तक जलापूर्ति संकट का सामना करते रहे। बिजली कनेक्शन को बहाल करने के लिए जनकल्याणकारी आवासीय समिति ने प्रशासन के समक्ष समाधान की मांग की। अंततः कनेक्शन जोड़ दिया गया।

बत्तीस घंटे बाद जुड़ा सहारा इस्टेट के ट्यूबवेल का कनेक्शन, आज जमा कराने होंगे 50 हजार

Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय सहारा एस्टेट सोसाइटी में 70.04 लाख बिजली बिल बकाया में ट्यूबवेल की बिजली कटने से तकरीबन 1200 घर 32 घंटे तक जलापूर्ति संकट से जूझते रहे। बुधवार की सुबह 11.25 बजे कटा कनेक्शन गुरुवार की रात 8.10 बजे एडीएम सिटी एवं अधिशासी अभियंता मोहद्दीपुर सतीश जायसवाल के निर्देश पर जोड़ा गया। जनकल्याणकारी आवासीय समिति के पदाधिकारियों को लिख कर देना पड़ा कि शुक्रवार को 50 हजार रुपये जमा कराएंगे। वहीं, बकाया 70 लाख रुपये के लिए चुकाने के लिए रविवार को आम सभा की बैठक बना रणनीति बनाएंगे। फिलहाल 1200 परिवारों ने राहत की सांस ली है।

बिजली कनेक्शन जोड़ने की कोशिशें

गुरुवार को जनकल्याणकारी आवासीय समिति के अध्यक्ष एपी त्रिपाठी, नजर मोहम्मद, सर्वेंद्र विक्रम सिंह, त्रिभुवन सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, राम गुलाब प्रजापति, सुभाष तिवारी, आशीष सिंह का प्रतिनिधि मंडल बिजली कनेक्शन जोड़ने के लिए कोशिशों में जुटा रहा। बिजली निगम के अधिकारियों, एडीएम सिटी, नगर आयुक्त, महापौर एवं जनप्रतिनिधियों के कार्यालयों के चक्कर लगाते, ज्ञापन थमाते रहे। उधर, बिजली निगम तत्काल 2 लाख रुपये जमा कराने एवं शेष राशि 10 लाख रुपये की मासिक किस्तों में जमा कराने पर ट्यूबवेल कनेक्शन जोड़ने पर अड़ा रहा।

प्रशासनिक मुद्दे और जलकल की जिम्मेदारी

वहीं, समिति का कहना था कि तत्काल दो लाख रुपये देना संभव नहीं है, प्रशासन और बिजली निगम से मानवीय आधार पर बिजली आपूर्ति बहाल करें लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर, नगर निगम में महापौर डॉ. मंगलेश की उपस्थिति में नगर आयुक्त अजय जैन ने जलकल महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार को इस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए, ताकि कॉलोनी हैंडओवर ली जा सके। रघुवेंद्र कुमार का कहना था कि पिछली बार जलकल ने भी तकरीबन 09 करोड़ रुपये का इस्टीमेंट बनाया था लेकिन जमा नहीं हुआ। इस पर जलकल लिए जाने का मामला उठा तो निगम ने कहा कि आपत्ति दाखिल करें, जलकर माफ हो जाएगा।

बिजली कनेक्शन के लिए निस्तारण

70 लाख के बकाए में बिजली कटी थी। लिखित आश्वासन कि 50 हजार रुपये कल जमा करेंगे एवं रविवार को आम सभा की बैठक में निस्तारण की रुपरेखा बनाएंगे, कनेक्शन जोड़ा गया है।

-सतीश जायसवाल, अधिशासी अभियंता, मोहद्दीपुर

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना के कारण कितने घर प्रभावित हुए?
लगभग 1200 घर प्रभावित हुए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।