फुल चार्ज होने के बाद 200 किमी दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस
गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददातार्जिंग स्टेशन में एक साथ छह बसों को चार्ज किया जा सकेगा। चार्जिंग शेड में एक साथ 12 बसें खड़ी हो सकेगी। एक बार बस फुल चार्ज...

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता
स्मार्ट सिटी में इलेक्ट्रिक बसों से सफर शुरू कराने को लेकर नगर निगम प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। महेसरा में चार्जिंग प्वाइंट बनाया जाना शुरू हो गया है। चार्जिंग स्टेशन में एक साथ छह बसों को चार्ज किया जा सकेगा। चार्जिंग शेड में एक साथ 12 बसें खड़ी हो सकेगी। एक बार बस फुल चार्ज होने के बाद 200 किमी का सफर तय करेगी।
इलेक्ट्रिक बसों के 27 सितम्बर को गोरखपुर पहुंचने की उम्मीद है। 26 सितम्बर को लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। गोरखपुर को 25 इलेक्ट्रिक बसें मिलनी हैं लेकिन पहले चरण में 20 बसे ही मिलेंगी। महेसरा स्थित चार्जिंग स्टेशन पर फुल चार्ज होने के बाद बसें लंबा सफर तय कर सकेंगी। 200 किलोमीटर तक फर्राटा भरने के बाद इनको फिर से चार्ज करने की जरूरत होगी। फास्ट चार्जिंग मोड में बसों की बैट्री 30 से 60 मिनट में फुल चार्ज हो जाएंगी।
नगर निगम के मुख्य अभियंता सुरेश चंद ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों का संचलन शुरू करने के लिए तैयारी की जा रही है। चार्जिंग स्टेशन के कार्यों को पूरा किया जा रहा है। बस आपूर्ति करने वाली फर्म पीएमआई की टीम चार्जिंग प्वाइंट बनाना शुरू कर दी है। यहां पर एक साथ छह बसों को चार्ज किया जा सकेगा। फुल चार्ज होने पर बस 200 किलोमीटर तक चलेगी।
