व्हाट्सएप पर तेज हुआ डॉक्टरों का चुनाव प्रचार

व्हाट्सएप पर तेज हुआ डॉक्टरों का चुनाव प्रचार

संक्षेप:

Gorakhpur News - आईएमए गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के जिला कार्यकारी का मतदान रविवार

Dec 12, 2025 02:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के जिला कार्यकारी का मतदान रविवार को होना है। चुनाव प्रचार में चिकित्सक प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चिकित्सकों के बीच लाबिंग भी शुरू हो गई है। चिकित्सकों के व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज भेज कर प्रत्याशी एवं उनके समर्थक समर्थन मांग रहे हैं। इतना ही नहीं कद्दावर चिकित्सकों ने प्रत्याशियों के पैनल का भी ऐलान कर दिया है। आईएमए की नई कार्यकारिणी के लिए सचिव को छोड़ कर दूसरे सभी पदों पर चुनाव हो रहा है। आईएमए में सचिव का कार्यकाल दो वर्ष का होता है। इस वर्ष ज्यादातर पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सिर्फ तीन श्रेणी के चार पदों पर चुनाव हो रहा है। प्रेसिडेंट इलेक्ट और ट्रेजरार के एक-एक पद पर दो-दो प्रत्याशी आमने-सामने है। जबकि उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच में टक्कर है। सूत्रों ने बताया कि चिकित्सकों के व्हाट्सएप ग्रुप पर सबसे तेजी से प्रचार हो रहा है। चुनाव प्रचार के लिए चिकित्सक सभी प्रकार के हथकंडें अपना रहे हैं। प्रत्याशी से लेकर समर्थक तक रोजाना नए मैसेज व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल रहे हैं। इसके साथ ही घर-घर जनसंपर्क भी हो रहा है। चुनाव अधिकारी डॉ वीएन अग्रवाल, डॉ बीबी गुप्ता व डॉ जेपी जायसवाल ने बताया कि प्रेसिडेंट इलेक्ट के लिए डॉ नरेंद्र देव और डॉ नदीम अरशद के बीच सीधी टक्कर है। ट्रेजरार पद पर डॉ अमरेश सिंह और डॉ डीके भागवानी आमने सामने है। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए डॉ भारतेन्द्र जैन, डॉ सीमा शाही और डॉ एमके गुप्ता मैदान में है। इन तीनों के बीच कांटे की टक्कर है।