Gorakhpur News: झंगहा में फरेन नाले में मिला बुजुर्ग महिला का शव
Gorakhpur News: ब्रह्मपुर/चौरीचौरा में, 70 वर्षीय लक्ष्मीना देवी का शव फरेन नाले में मिला। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और 30 सितंबर को घर से लापता हो गई थीं। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आवश्यक जांच के बाद शव परिवार को सौंप दिया।
Gorakhpur News: ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर दो के टोला सौलाभारी में शुक्रवार सुबह फरेन नाले में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव मिला। महिला दो दिन से घर से लापता थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर जांच-पड़ताल की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।सौलाभारी निवासी महेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बुआ लक्ष्मीना देवी (70) पत्नी स्व. प्रेमचंद यादव मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। 30 सितंबर को वह घर से लापता हो गई थीं। इसके बाद परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।
शुक्रवार सुबह फरेन नाले में उनका शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।परिजनों के मुताबिक लक्ष्मीना देवी काफी वृद्ध और मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। उन्होंने आशंका जताई कि नाले में डूबने से उनकी मौत हुई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

