Gorakhpur News: महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवर-नकदी चोरी

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News: गुलरिहा में चार महिलाओं ने बुजुर्ग मीना से बातचीत करते हुए नशीला पदार्थ सुंघा दिया और उसे मोंगलहा पेट्रोल पंप के पास ले जाकर उसके जेवर और पैसे चुराए। पीड़िता ने अगले दिन पुलिस को रिपोर्ट दी, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gorakhpur News: महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवर-नकदी चोरी

Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट के सामने चार महिलाओं ने एक बुजुर्ग महिला को बातचीत में उलझाकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। आरोप है कि इसके बाद ऑटो से मोंगलहा पेट्रोल पंप के पास ले जाकर नकदी जेवर चोरी कर लिए। बाद में महिलाएं उसे बीआरडी के पास छोड़कर फरार हो गईं। शुक्रवार को होश में आने पर पीड़िता ने मेडिकल कॉलेज चौकी पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महराजगंज जिले के घुघली क्षेत्र के भुवनी निवासी पप्पू भंडारी की पत्नी मीना अपनी बेटी के घर गुलरिहा क्षेत्र के सरैया आई थीं। बेटी की करीब एक सप्ताह पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डिलीवरी हुई है।

गुरुवार दोपहर बेटी से मिलने के बाद मीना दर्द की दवा लेने बीआरडी गेट स्थित मेडिकल स्टोर गई थीं। दवा लेकर लौट रही चार महिलाएं उनसे बातचीत करने लगीं।आरोप है कि बातचीत के दौरान महिलाएं उनका हाथ पकड़कर सड़क पार कर बीआरडी गेट के पास ठेले तक ले गईं और इसी दौरान कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद महिलाएं उन्हें ऑटो में बैठाकर मोंगलहा पेट्रोल पंप के पास ले जाकर उनके कान से सोने की फूल, मंगलसूत्र और तीन हजार रुपये ले लिए गए। कुछ देर बाद महिलाएं उन्हें ऑटो से बीआरडी के पास उतारकर चली गईं। नशे की हालत में मीना किसी तरह अपनी बेटी के घर पहुंचीं। शुक्रवार को होश में आने पर पुलिस को जानकारी दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवर-नकदी चोरी