बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत पर केस दर्ज
Gorakhpur News - चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बदुरहियां चौराहा पर बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को पीछे से टक्कर

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बदुरहियां चौराहे पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को पीछे से टक्कर मार दिया था, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई थी। चौरी टोला सबुनी निवासी विनोद कुमार पुत्र बाबूलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पिता बाबूलाल 25 फरवरी की दोपहर करीब 1:30 बजे दवा लेने के लिए पैदल सड़क के बाईं पटरी से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों ने बस को रोककर उसका पंजीकरण नंबर नोट किया और पुलिस को सूचना दी।
मामले में पुलिस अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


