डीसीएम की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, चालक मौके से फरार

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - बेलीपार क्षेत्र के डवरपार में साप्ताहिक बाजार से लौट रहे 65 वर्षीय खुडबुड चौहान को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। सड़क पार करते समय यह हादसा हुआ, जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोट आई। ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीसीएम की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, चालक मौके से फरार

बेलीपार हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार क्षेत्र के डवरपार में साप्ताहिक बाजार से लौट रहे एक बुजुर्ग को डीसीएम ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेनुआटिकर निवासी खुडबुड चौहान (65 वर्ष) डवरपार में साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय कौड़ीराम की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आ गए। टक्कर लगने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। ग्रामीणों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं चालक डीसीएम छोड़कर फरार हो गया। बेलीपार पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।