बुजुर्ग का एआई से बना दिया आपत्तिजनक वीडियो, कर ली खुदकुशी
Gorakhpur News - फोटो। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के विकास नगर कॉलोनी में एआई से आपत्तिजनक वीडियो बनाने से आहत बुजुर्ग ने। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के विकास नगर कॉलोनी में एआई स

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। एआई से बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी से आहत गोरखनाथ क्षेत्र के विकास नगर कॉलोनी में रहने वाले एक बुजुर्ग ने खुदकुशी कर ली। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले लोग मकान पर कब्जा करने की नीयत से लंबे समय से उन पर दबाव बना रहे थे। मगर, बुजुर्ग इसके लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद आरोपी एआई की मदद से उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने लगे। वीडियो से आहत बुजुर्ग ने सुसाइड नोट में आरोपियों को मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए खुदकुशी कर ली। अब पुलिस बुजुर्ग के बेटे की तहरीर पर विकास नगर कॉलोनी के राजेश जायसवाल, राजकुमार यादव, उमेश जायसवाल, दिनेश जायसवाल और अनिल चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विकास नगर निवासी अविनाश सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी मकान हड़पने की नीयत से पिता सुरेंद्र सिंह (58) को काफी समय से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। वे कई बार पिता को पीट भी चुके थे। लगातार प्रताड़ना से वह तंग आ गए थे। इस बीच आरोपी दबाव बनाने के लिए एआई से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने लगे। परेशान होकर पिता ने एक फरवरी की शाम करीब 6 बजे घर में ही फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना पर गोरखनाथ पुलिस ने आकर जांच-पड़ताल की। इस दौरान पिता के पास से एक लेटर मिला, जिसमे आरोपियों को मौत का जिम्मेदार बताया गया था। पुलिस ने लेटर अपने कब्जे में ले लिया है। ... एक महीने पहले लिखा था लेटर पुलिस की जांच में सामने आया है कि सुरेंद्र सिंह के पास से मिला लेटर एक माह पुराना है। उन्होंने इसे लिखकर अपने पास रखा था। लेकिन कहीं भी शिकायत नहीं की थी। उधर, आरोपी आए दिन आकर उनसे मिलते थे। नेपाल जेल में बंद बेटे को छुड़ाने में हो गए थे कर्जदार सुरेंद्र सिंह फर्टिलाइजर इलाके में स्थित एक धागे की फैक्ट्री में मुनीम थे। इनके तीन बेटे अभिषेक सिंह, अविनाश सिंह और आकाश सिंह हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। इसमे से एक बेटा एक साल पहले नेपाल में चोरी के आरोप में पकड़ा गया था। इसके बाद से ही वह नेपाल की जेल में बंद है। सूत्रों की मानें तो जेल में बंद बेटे को छुड़ाने के चक्कर में सुरेंद्र सिंह ने कई लोगों से कर्ज ले लिया था। कर्ज देने वाले आए दिन अपना पैसा मांगने घर पर आते थे। इसके लिए कई बार नोकझोंक भी होती थी। सुरेंद्र सिंह की मौत के मामले में आरोपी बने पांच युवकों से भी उन्होंने पैसे लिए थे। लेकिन आर्थिक परेशानी की वजह से उधार नहीं चुका पा रहे थे। आरोप है कि इसलिए आरोपी मकान हथियाना चाह रहे थे। इसके लिए सुरेंद्र सिंह पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। वहीं, कर्ज लेने की वजह से ही सुरेंद्र सिंह कहीं शिकायत नहीं कर पा रहे थे। कोट कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी की बात सामने आई है। सुसाइड नोट में भी वीडियो का जिक्र नहीं है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -रवि सिंह, सीओ गोरखनाथ
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



