कार और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गुलरिहा थाना क्षेत्र में आयुष विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर वैगनआर और बाइक की टक्कर से बुजुर्ग और दो और लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया और उन्हें बाद में घर भेज दिया गया।

कार और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल

भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के आयुष विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के सामने भटहट-बासस्थान फोरलेन सड़क पर वैगनआर के टक्कर से बाइक सवार एक बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से तत्काल स्थानीय सीएचसी पर भेजा गया, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज के बाद हालत सामान्य होने पर घायलों को घर भेज दिया गया। कुशीनगर जनपद के बोदरवार क्षेत्र के भिखारी अपनी मौसी एवं उनकी पोती को गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो छोड़ने जा रहे थे। अभी आयुष विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के सामने पहुंचे थे कि वैगनआर कार बाइक में टक्कर मार दी।

घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।