ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरएकला बंधे पर फिर कूड़ा गिराने का विरोध

एकला बंधे पर फिर कूड़ा गिराने का विरोध

नौसढ़। हिन्दुस्तान संवादयुक्त, सहायक नगर आयुक्त भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने नगर आयुक्त से वार्ता की। जिसके बाद नगर आयुक्त ने सीसी सड़क के साथ...

एकला बंधे पर फिर कूड़ा गिराने का विरोध
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरTue, 21 Sep 2021 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नौसढ़। हिन्दुस्तान संवाद

एकला बंधा पर कूड़ा गिराए जाने का मंगलवार को नागरिकों द्वारा विरोध हुआ। नागरिकों के विरोध के चलते अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने नगर आयुक्त से वार्ता की। इसके बाद नगर आयुक्त ने सीसी सड़क के साथ स्ट्रीट लाइट लगवाने का आश्वासन दिया है।

नागरिकों का कहना है कि कूड़ा गिराने से बांध को खतरा बना हुआ है। निगम की गाड़ियों ने कूड़े से पुलिया को पाट दिया है। पिपरी गांव का पानी मुख्य सड़क पर आ रहा है। जिससे दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों को अपने घर में कमर तक पानी में घुसकर के घर में जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जुलाई में नगर आयुक्त ने सुथनी में जमीन तलाशे जाने की बात कहते हुए तीन महीने का समय मांगा था। भरोसा दिया था कि अक्तूबर से कूड़ा नहीं गिरेगा। अब सुथनी में विवाद के बाद मामला बिगड़ गया है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह का कहना है कि नागरिकों की मांग पर सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। स्ट्रीट लाइट भी लगेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें