ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरदिल्ली की फ्लाइट में आठ तो मुंबई के लिए 25 ने भरी उड़ान

दिल्ली की फ्लाइट में आठ तो मुंबई के लिए 25 ने भरी उड़ान

लॉकडाउन के बीच फ्लाइट सेवा शुरू तो हो गई लेकिन विमान कंपनियों को गोरखपुर से जाने वाले यात्री ही नहीं मिल रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली जाने वाली 72 सीटर एटीआर में महज आठ यात्री ही सवार हुए जबकि मुम्बई...

दिल्ली की फ्लाइट में आठ तो मुंबई के लिए 25 ने भरी उड़ान
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरWed, 27 May 2020 12:50 AM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन के बीच फ्लाइट सेवा शुरू तो हो गई लेकिन विमान कंपनियों को गोरखपुर से जाने वाले यात्री ही नहीं मिल रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली जाने वाली 72 सीटर एटीआर में महज आठ यात्री ही सवार हुए जबकि मुम्बई जाने वाली 180 सीटर बोइंग में महज 25 यात्रियों ने ही उड़ान भरी। पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन यात्रियों की संख्या और कम हो गई। दिल्ली-मुंबई जाने वालों की तुलना में आने वाले यात्रियों की संख्या दो गुनी दर्ज की गई। पहले दिन जहां 223 यात्री आए और 134 यात्री गए थे वहीं दूसरे दिन मंगलवार को 249 यात्री आए जबकि यहां से जाने वाले यात्रियों की संख्या महज 106 रही। दिल्ली के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट में तो महज आठ यात्रियों ने ही सफर किया। इसी तरह स्पाइस जेट की दिल्ली की फ्लाइट में 73 जबकि मुंबई के लिए स्पाइस जेट की फ्लाइट से महज 25 यात्री गए। हालांकि मुंबई से गोरखपुर आने वालों की संख्या सबसे अधिक 134 रही। दूसरी तरफ तेलंगाना के हैदराबाद की फ्लाइट की उड़ान शुरू होने को लेकर अभी भी कोई फैसला नहीं हो पाया। एयरपोर्ट पर सोशल डिस्टेंसिंग समेत सरकार की तरफ से जारी सभी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें