Gorakhpur News: ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर की जांच की
Gorakhpur News: भटहट में मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर सीधेश्वर शुक्ला ने एक मेडिकल स्टोर की जांच की। जांच के दौरान अभिलेख और फार्मासिस्ट मौजूद थे। निरीक्षण में दवाओं के स्टॉक और लाइसेंस की जांच की गई। जांच की सूचना से अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया और कई ने दुकानें बंद कर दीं।

Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बे में मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर सीधेश्वर शुक्ला एक मेडिकल स्टोर की जांच की। जांच के दौरान अभिलेख व फार्मासिस्ट मौजूद मिले। ड्रग इंस्पेक्टर ने निरीक्षण के दौरान दवाओं के स्टॉक, खरीद-बिक्री रजिस्टर, लाइसेंस, बिल एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की। इंस्पेक्टर ने कहा कि नियमित जांच के दौरान कस्बे में एक मेडिकल स्टोर की जांच की गयी है। मेडिकल स्टोर की जांच की सूचना कस्बे में फैल गयी। कई मेडिकल स्टोर संचालकों ने दुकान का शटर गिरा दिया। मगर एक मेडिकल स्टोर की जांच कर ड्रग इंस्पेक्टर वापस लौट गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


