ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरहर तरह की असमानता और अन्याय के खिलाफ थे लोहिया

हर तरह की असमानता और अन्याय के खिलाफ थे लोहिया

डा.राममनोहर लोहिया हर तरह की असमानता और अन्याय के खिलाफ थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर वगार्ें को उनका अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर...

हर तरह की असमानता और अन्याय के खिलाफ थे लोहिया
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 12 Oct 2018 10:36 PM
ऐप पर पढ़ें

डा.राममनोहर लोहिया हर तरह की असमानता और अन्याय के खिलाफ थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर वगार्ें को उनका अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर दिया।

ये बातें सपा जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने शुक्रवार को पार्टी दफ्तर पर डा.लोहिया की 51 वीं जयंती के मौके पर आयोजित समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि डा.लोहिया ने समाज के वंचितों की चेतना जगाई। असहाय लोगों के हक के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। उन्होंने कहा कि सपा डा.लोहिया के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रवीण कुमार निषाद, महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, डाक्टर मोहसिन खान, अवधेश यादव, मिर्जा कदीर बेग, रामनाथ यादव,पंकज शाही,श्याम देव निषाद,दयानंद विद्रोही,सिंहासन यादव, संजय पहलवान, नगीना साहनी, राघवेंद्र तिवारी राजू, मैना भाई, रामहर्ष यादव,मनमोहन यादव,जयप्रकाश यादव, पप्पू चौधरी, सुमन पासवान, बिन्दा देवी, सतेंद्र गुप्ता और मुन्नीलाल यादव मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें