ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरदहेजरहित विवाह आधुनिक समाज की जरूरत: आलोक

दहेजरहित विवाह आधुनिक समाज की जरूरत: आलोक

बड़हलगंज। हिन्दुस्तान संवाद मानव शिक्षा संस्थान द्वारा कस्बा के खड़ेसरी स्थित सांई मंदिर...

दहेजरहित विवाह आधुनिक समाज की जरूरत: आलोक
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरSat, 23 Oct 2021 03:50 AM
ऐप पर पढ़ें

बड़हलगंज। हिन्दुस्तान संवाद

मानव शिक्षा संस्थान द्वारा कस्बा के खड़ेसरी स्थित सांई मंदिर पर शुक्रवार को दहेज रहित विवाह समारोह आयोजित हुआ। जहां वर-वधुओं को आशीर्वाद देने के बाद के संस्थान के प्रबंधक व जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में दहेज प्रथा ने विकराल रूप धारण कर लिया है। इसके बीच अगर बिना दहेज की शादी हो रही है तो वह समाज के लिए एक बेहतर संदेश है।

उन्होने कहा कि ऐसी शादियां आधुनिक समाज की जरूरत है। हमारी संस्था दहेज रूपी कुरुतियों से लड़ने का कार्य कर रही है। अभी तक संस्था ने कई दर्जन दहेज रहित विवाह कराया है। उसे देखकर लोगों में दहेजरहित विवाह के प्रति उत्साह बढ़ रहा है। कार्यक्रम में वर- वधुओं को संस्था द्वारा उपहार दिया गया। अजीत गौड़, रोशन राय, संजू, सुजीत, भोलू, नीतिन शाही, सुरेश राय, प्रियांशु गुप्ता, रागिनी, पूजा, आरती, शेषनाथ, अलाउद्दीन, पंकज निशा, भगवती शर्मा, बबलू यादव, कैलाश सिंह, छोटेलाल मौजूद रहे।

.......

पांच जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर एक दुजे के हुए

देवरिया जनपद के कुरौती के रामबदन की पुत्री चांदनी की शादी क्षेत्र के मरचीपार के झनरपुन के पुत्र चंद्रजीत, नई बस्ती के हरिश्चंद्र की पुत्री निशा की शादी भैसवली के रामरतन के पुत्र चंदन, तेनुहारी दोयम के धर्मेंद्र की पुत्री क्रांति की तेनुआन के रंगीलाल के पुत्र शीलेंद्र, बेलसड़ी के पुनवासी की पुत्री रीता की नुआव के निर्मला के पुत्र राजकुमार, नई बस्ती के नरेश की पुत्री अंतिमा की शादी कुशभौना के मारकुंज के पुत्र धर्मेंद्र के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिविधान से संपन्न हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें