थाने के बाहर सास और ननद ने बहू को पीटा, शांतिभंग में चालान

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - पति के खिलाफ शिकायत पर थाने बुलाने के दौरान हुई घटना, पुलिस ने बीच-बचाव कर बचाया

थाने के बाहर सास और ननद ने बहू को पीटा, शांतिभंग में चालान

गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। चिलुआताल थाने के सामने उस समय हंगामा हो गया, जब पति के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची एक महिला की गेट के बाहर ही सास और ननद ने पिटाई कर दी। पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति नियंत्रित की। बाद में आरोपी सास और ननद का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। महाराजगंज के फरेंदा भगवतनगर निवासी शैलेश कुमार की पत्नी किरन करीमनगर में किराए के मकान में रहती हैं। किरन ने बताया कि बीते शनिवार को पति के खिलाफ मारपीट से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था।

आरोप है कि जब वह थाने पहुंची, तो थाना गेट के पास ही उसकी सास सुनीता और ननद रीना चौहान ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।