ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरसर्द रात में भूखे पेट सो रहे लोगों को भोजन मुहैया करा रहे हैं डॉक्टर

सर्द रात में भूखे पेट सो रहे लोगों को भोजन मुहैया करा रहे हैं डॉक्टर

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता शहर के डॉक्टर मरीजों का इलाज करने के साथ-साथ मानवता...

सर्द रात में भूखे पेट सो रहे लोगों को भोजन मुहैया करा रहे हैं डॉक्टर
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरMon, 27 Dec 2021 04:01 AM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता

शहर के डॉक्टर मरीजों का इलाज करने के साथ-साथ मानवता की भी मिसाल पेश कर रहे हैं। वे सर्द रात में सड़क किनारे व रैन बसेरे में सोने वाले लोगों की भूख शांत कर रहे हैं। वे रोजाना 50 पैकेट भोजन रैन बसेरे में रहने वाले लोगों को भी भेज रहे हैं।

इस सराहनीय कार्य को आहार सेवा ट्रस्ट के जरिए किया जा रहा है। इस ट्रस्ट का संचालन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. भारतेंद्र जैन, डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. रूचिका जैन, डॉ. एके मल्ल संयुक्त रूप से संचालित करते हैं। यह संस्था बीआरडी मेडिकल कालेज, हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल, वृद्ध व विधवा आश्रय गृह और विष्णु मंदिर के सामने रहने वाले 500 से अधिक गरीबों को रोजाना भोजन मुहैया कराती है।

बेघरों को रैन बसेरे तक पहुंचाने वाली संस्था ने मांगी थी मदद

आहार सेवा ट्रस्ट के सचिव डॉ. भारतेन्द्र जैन ने बताया कि करीब एक हफ्ते पहले प्रशासन के जरिए एक संस्था ने संपर्क किया था। स्वयंसेवी संस्था ने बताया कि इस ठंड में सड़क पर रात गुजार रहे बेघरों को संस्था रैन बसेरे तक पहुंचाती है। इनमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि भूखे पेट रहते हैं। ऐसे लोगों को खाना मुहैया कराने की जरूरत है। ताकि वे भूखे पेट न सोएं।

रोजाना भेजे जा रहे हैं 50 से अधिक पैकेट

सेवा ट्रस्ट अब तक सिर्फ दिन में ही गरीबों को भोजन मुहैया कराता था। एनजीओ की मदद के लिए संस्था के कर्मचारी अब शाम को भी भोजन बना रहे हैं। रोजाना 50 पैकेट भोजन तैयार कर उसे एनजीओ के जरिए दिया जा रहा है। डॉ. जैन ने बताया कि संस्था अगर पैकेट की संख्या बढ़ाएगी तो मांग के अनुरूप भोजन मुहैया कराया जाएगा।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े