ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरतैयारियों का जायजा लेने निगम पहुंचे डीएम, तेजी का दिए निर्देश

तैयारियों का जायजा लेने निगम पहुंचे डीएम, तेजी का दिए निर्देश

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता नगर निगम के नये सदन, आईटीएमएस के कंट्रोल रूम और इलेक्ट्रिक...

तैयारियों का जायजा लेने निगम पहुंचे डीएम, तेजी का दिए निर्देश
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरMon, 27 Dec 2021 04:01 AM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता

नगर निगम के नये सदन, आईटीएमएस के कंट्रोल रूम और इलेक्ट्रिक बसों के शुभारंभ की तैयारियों को परखने के लिए डीएम विजय किरन आनंद रविवार को नगर निगम पहुंचे। एक-एक बिंदु पर निरीक्षण करने के बाद उन्होंने अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। जिसके बाद देर रात को महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा क्रेन के जरिये स्थापित कर दी गई। मुख्यमंत्री 29 दिसम्बर को 520 करोड़ की विकास परियोजनाओं का नगर निगम परिसर में लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

डीएम ने नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने एक-एक बिंदु पर जानकारी मांगी। जिसके बाद बताया गया कि 27 दिसम्बर तक सभी अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। जिलाधिकारी ने महंत अवेध नाथ की प्रतिमा को जल्द से जल्द लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही निर्माणाधीन सीसी रोड को भी सोमवार तक पूरा करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अंदर जाकर भी व्यवस्था देखी। जिलाधिकारी ने सदन में गीडा की डैक कंपनी द्वारा लगाई जा रही 200 कुर्सियों की व्यवस्था को भी देखा।

नगर आयुक्त ने परिसर की सफाई तीन शिफ्टों में करने का आदेश दिया है। पूरे परिसर को तिरंगा झालरों से सजाने का निर्देश सहायक अभियंता अशोक सिंह को दिया गया। भवन की सजावट, मंच, लाईट, सफाई आदि का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। इस दौरान अपर नगर आयुक्त आरबी सिंह, उपनगर आयुक्त संजय शुक्ला, मुख्य अभियंता सुरेश चंद, सहायक अभियंता नर्वदेश्वर पांडेय आदि उपस्थित रहे।

सालिड वेस्ट मैनेजमेंट का शिलान्यास भी करेंगे सीएम

नगर निगम में सदन भवन का लोकार्पण करने 29 दिसंबर को आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 519.82 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें से 350.45 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और 159.37 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण होगा। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि कूड़ा निस्तारण के लिए सहजनवां के सुथनी में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का मुख्यमंत्री शिलान्यास करेंगे। साथ ही गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र, सूरजकुंड, राजेंद्र नगर पश्चिमी आदि इलाकों में बिछने वाली सीवर लाइन व सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना का भी मुख्यमंत्री शिलान्यास करेंगे। इस पर 223 करोड़ 85 लाख 75 हजार रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा सड़क, नाली, शौचालय, पार्क के सुंदरीकरण आदि कार्य कराए जाएंगे।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े