ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरजे.पी.नड्डा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर भाजयुमो ने बांटी मिठाई

जे.पी.नड्डा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर भाजयुमो ने बांटी मिठाई

पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं मंगलवार को एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। बेनीगंज कार्यालय पर हुई एक बैठक में भाजयुमो...

जे.पी.नड्डा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर भाजयुमो ने बांटी मिठाई
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरTue, 18 Jun 2019 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं मंगलवार को एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। बेनीगंज कार्यालय पर हुई एक बैठक में भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े ने कहा कि यह भाजयुमो कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है कि जेपी नड्डा पूर्व में उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं। उनके कार्यकारी अध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रितेश सिंह, मुकेश सिंह, सुमित राय, डॉक्टर विवेकानंद सिंह, अमित नारायण मल, दिलीप मिश्रा, अखिल त्रिपाठी, अमित राम त्रिपाठी, यज्ञ दत्त, विनीत राय, विद्या मणि सिंह, पवन यादव और सत्यम साहनी मौजूद थे।

उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने एक बयान में जे.पी.नड्डा को कुशल संगठनकर्ता बताया। जिला इकाई के उपाध्यक्ष कमलेश पटेल, श्यामनारायण दुबे, गीतांजलि श्रीवास्तव, धनंजय सिंह कौशिक, मनोज कुमार शुक्ल, जिला महामंत्री निरंकार त्रिपाठी, युधिष्ठिर सिंह, दीपक सिंह और राजेश निषाद सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने खुशी व्यक्त की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें