ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरभाजपाइयों ने आवासों पर लगाए झंडे, चाय पर सरकार की उपलब्धियों पर की चर्चा

भाजपाइयों ने आवासों पर लगाए झंडे, चाय पर सरकार की उपलब्धियों पर की चर्चा

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर समेत प्रदेश भर में ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ अभियान मंगलवार से शुरू किया। गोरखपुर में इस अभियान की शुरुआत केंद्रीय वित्त...

1/ 3
2/ 3
3/ 3
मुख्य संवाददाता,गोरखपुर Tue, 12 Feb 2019 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर समेत प्रदेश भर में ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ अभियान मंगलवार से शुरू किया। गोरखपुर में इस अभियान की शुरुआत केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल के आवास पर पार्टी का झंड़ा लगा कर किया गया। महानगर कार्यकारिणी सदस्य अष्टभुजा शुक्ला ने पार्टी का ध्वज लगा और दरवाजे पर स्टीकर भी लगाया। उसके बाद चाय पर चर्चा हुई जिसमें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई।   
सुबह 9.30 बजे हुए इस कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव समेत काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इसी के साथ महापौर सीताराम जायसवाल ने अपने आवास पर झंडा लगाया। नगर विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल एवं ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं संग भाजपा का झंडा और स्टीकर लगाकर चाय पर चर्चा की।


कांग्रेस के 55 साल पर भारी मोदी के 55 माह : कामेश्वर सिंह
भाजपा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने कहा कि 1947 के बाद एक ही परिवार ने 55 वर्षो तक शासन कर देश का जितना विकास नहीं किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 55 महीने के कार्यकाल में कर दिखाया। 
 

 
कामेश्वर सिंह अपने आवास पर ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ कार्यक्रम के अंतर्गत अपने आवास पर पार्टी का झंडा और स्टीकर लगाने के बाद कार्यकर्ताओं से चाय पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश का वंचित, शोषित एवं गरीबो के सर्वागीण विकास के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार योजनाएं संचालित कर रही है। भाजपा का ध्वज विकास, विश्वास और राष्ट्रवाद का प्रतीक है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता बंधू उपेंद्र सिंह, डिजीटल बाबा, मण्डल उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, महामंत्री आनन्द मिश्रा, सेक्टर संयोजक आरपी शाही, भानूप्रताप सिंह, डॉ. महेन्द्र सिंह, सीबी सिंह, प्रशान्त सिंह, अभिषेक सिंह, विकास सिंह, रामभजन सिंह, रीतेश सिंह, मोहन मिश्रा, प्रमोद शुक्ला, रमेश नायक समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

प्रदेश के उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने अपने अलहदादपुर स्थित आवास पर पार्टी का झंडा लगाया उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, पुष्पदंत जैन, अभियान के महानगर प्रभारी अच्युतानंद शाही, बृजेश मणि मिश्र, विनोद दुबे, पार्षद आनंद वर्धन, अवनीश मणि त्रिपाठी, दीपनारायण मणि, धरणीधर त्रिपाठी ,गजेंद्र राम त्रिपाठी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने अपने आवास पर भाजपा का झंडा और स्टीकर लगाया। इस दौरान विश्वजीत सिंह आशु,ओम प्रकाश शर्मा, राजेश गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, विशाल पांडे, शशांक द्विवेदी, अशोक मिश्र, सत्यपाल सिंह, रणविजय शाही प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रमेश सिंह के आवास पर झंडा लगा। महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने अपने आवास पर भाजपा का झंडा और स्टीकर लगाया।

इसी प्रकार पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडे, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र पाल, महानगर अध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सतेंद्र सिन्हा, महानगर उपाध्यक्ष राधेश्याम रावत, शशिकांत सिंह ,दयाकृष्ण गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ला, दयानंद शर्मा, नेहा मणि आर्य, पार्षद एवं महानगर मंत्री राजेश तिवारी, देवेंद्र गौड़ पिंटू, अजय राय सहित महानगर के अन्य प्रमुख लोगों ने भी अपने आवास पर भाजपा का झंडा फहराया एवं स्टीकर लगाया। 
 
भाजपा भी एक परिवार, हर सदस्य की चिंता
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि जिस प्रकार से एक परिवार के सदस्य सुख-दुख में साथ रहते हैं, उसी प्रकार से भाजपा भी एक परिवार है। परिवार के हर सदस्य की चिंता भाजपा करती है। इस प्रकार का भाव जिस संगठन में होता है, वही संगठन मजबूत होता है। इसी कारण से आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। हमारे नेता नरेंद्र भाई मोदी को आज पूरा विश्व स्वीकार कर रहा है।

दो मार्च तक निरंतर चलेगा अभियान
क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मेरा परिवार भाजपा का परिवार अभियान के अंतर्गत सभी सदस्यो के घर पर झंडे लगेंगे, स्टीकर लगेंगे। जो छूट गए वह कल झंडा व स्टीकर लगाएंगे। यह अभियान 2 मार्च तक संचालित होगा। उन्होंने कहा कि जनता में भाजपा के प्रति विश्वास है। निश्चित रूप से इसी विश्वास के भरोसे 2019 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें