
दिव्यांग को अगवा कर मैसेरे भाई पर भूमि बैनामा का आरोप
Gorakhpur News - गीडा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के दिव्यांग विक्की उपाध्याय का अपहरण उसके मौसेरे भाई ने किया। अपहरणकर्ता ने विक्की की 50 लाख की भूमि अपने नाम बैनामा करा लिया। विधवा मां ने पुलिस को सूचना दी और सात...
पिपरौली/घघसरा,हिटी। गीडा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी दिव्यांग को अपहरण कर मौसेरे भाई ने उसके हिस्सा की लाखों की भूमि अपने नाम बैनामा करा लिया। तहसील से किसी तरह मां को सूचना दी। विधवा मां ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। फिर दबाव में आकर सात दिन बाद अपहरणकर्ता ने दिव्यांग को छोड़ा। सोमवार को दिव्यांग व उसके बच्चों को लेकर मां थाने पहुंची। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गीडा थाना के भड़सार चौकी के जगदीशपुर गांव निवासी नंदीनी ने पुलिस को बताया बेटा विक्की उपाध्याय जो शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांग है, अचानक 17 अगस्त से लापता हो गया।
परिजनों ने खोजबीन की, पर नहीं मिले। 24 अगस्त को तहसील के किसी व्यक्ति से सूचना मिली की विक्की की कुल संपत्ति 18 अगस्त को जगदीशपुर गांव के एक युवक ने बैनामा करा लिया है। जानकारी हुई कि मेरे ही बहन का लड़का दिव्यांग बेटे को अपहरण कर 50 लाख की भूमि धोखाधड़ी कर बैनामा कराया है। नंदीनी देवी ने बताया इस मामले में बहन के बेटे के साथ कुछ बड़े लोग भी शामिल हैं। पीड़ित विक्की और उसके बेटों को विधवा मां गीडा थाना पहुंची। विक्की के पिता संकटा उपाध्याय का देहांत हो चुका है। दिव्यांग बाप की धोखे से संपत्ति बैनामा कराने पर विधवा मां, पत्नी समेत बच्चे काफी परेशान है। थानेदार अश्वनी पांडेय ने बताया कि मामला तहसील का है। फिर भी सूचना के आधार पर चौकी इंचार्ज भड़साड़ से जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




