Gorakhpur News: निदेशक ने परखी महिला अस्पताल की हकीकत

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

Gorakhpur News: गोरखपुर में, स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण निदेशक डॉ. एनडी शर्मा ने रविवार को महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी, पर्ची काउंटर, लेबर रूम आदि सुविधाओं का बारीकी से मुआयना किया। प्रसव पीड़िता शकुंतला देवी से बात करके सुविधाओं के स्तर के बारे में जानकारी ली।

Gorakhpur News: निदेशक ने परखी महिला अस्पताल की हकीकत

Gorakhpur News: गोरखपुर। स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत परखने के लिए रविवार की शाम स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण के निदेशक डॉ. एनडी शर्मा महिला अस्पताल पहुंच गए। एसआईसी डॉ. अनिल कुमार झा के साथ कार्यालय में बैठक करने के बाद उन्होंने इमरजेंसी, पर्ची काउंटर, ड्रग काउंटर, इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, ओटी, पीएनसी वार्ड, एसएनसीयू, पुरानी ओपीडी, अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी का निरीक्षण बारीकी से निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती प्रसव पीड़िता शकुंतला देवी व उनके तीमारदारों से भी उन्होंने यहां मौजूद सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। शकुंतला देवी के संतुष्टिजनक जवाब को सुनकर वह आगे बढ़ गए। इस दौरान महिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. अनिल कुमार झा, क्वालिटी मैनेजर डॉ. कमलेश आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगोरखपुरGorakhpur News: निदेशक ने परखी महिला अस्पताल की हकीकत