डीजल चोरी के मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज
Gorakhpur News - गुलरिहा थाना क्षेत्र में मीरापुर के पास एक ट्रेला से डीजल चोरी का मामला सामने आया है। चालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि 12 सितम्बर को चालक ने गाड़ी खड़ी की और सो गया, तभी 2-3 लोग डीजल...

भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन सड़क पर स्थित मीरापुर के पास खड़ी ट्रेला से डीजल चोरी का मामला सामने आया है। ट्रक चालक की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है। कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अबू नुमान ट्रेला चालक है। आरोप है कि 12 सितम्बर को महराजगंज से झांसी जा रहा था। रास्ते में गुलरिहा थाना क्षेत्र के मीरापुर पहुंचा तो वह आराम करने के लिए गाड़ी खड़ी कर दिया। कुछ ही देर में उसे नींद आ गयी। इसी बीच उसे खटपट की आवाज सुनाई दी तो उसकी आंख खुल गयी।
वह देखा 2-3 व्यक्ति उसके ट्रेला के डीजल टैंक से पाइप लगाकर डीजल चोरी कर रहे थे। जब वह गाड़ी से नीचे उतरने की कोशिश किन्तु उक्त जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




