Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsDewar Cricket Tournament Maibhara and Kohiyapatty Secure Victories
मैंभरा ने देवरिया व खोहियापट्टी ने डेरवा को दी शिकस्त

मैंभरा ने देवरिया व खोहियापट्टी ने डेरवा को दी शिकस्त

संक्षेप:

Gorakhpur News - डेरवा खेल मैदान पर स्व. गंगा यादव क्रिकेट प्रतियोगिता में मैंभरा ने देवरिया को हराया, जबकि खोहियापट्टी ने डेरवा को हराकर जीत हासिल की। मैंभरा के डब्लू ने 51 रन बनाकर मैन आफ द मैच का खिताब जीता। खोहियापट्टी के पंकज को भी मैन आफ द मैच घोषित किया गया।

Jan 13, 2026 01:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

डेरवा, हिंदुस्तान संवाद। बड़हलगंज के डेरवा खेल मैदान पर सोमवार को स्व. गंगा यादव क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को हुए मैच में मैंभरा ने देवरिया व खोहियापट्टी ने डेरवा को हराकर शानदार जीत दर्ज की। देवरिया की टीम ने टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 92 रन बनाया। मैंभरा की टीम 4 ओवर 5 गेंद में 4 विकेट खोकर 95 रन बनाकर मैच जीत गयी। मैंभरा के डब्लू को 51 रन बनाने व तीन विकेट लेने पर मैन आफ द मैच घोषित किया गया। दुसरे मैच में डेरवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में सभी विकेट खोकर 83 रन का स्कोर बनाया।

जवाब में खोहियापट्टी ने 5 ओवर 2 गेंद में ही 3 विकेट पर जीत हासिल कर लिया। खोहियापट्टी के पंकज मैन आफ द मैच बने। मुख्य अतिथि गोंडा जनपद के युवा भाजपा नेता हर्ष वर्धन सिंह, बरहज के चेयरमैन प्रतिनिधि श्याम जायसवाल, समाजसेवी राम आशीष यादव ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाये दी। हर्ष वर्धन सिंह ने अपने उदबोधन में कहा कि इस तरह के खेल का आयोजन होने से खिलाड़ियो में उत्साह रहता है। उदघोषक रंजीत शुक्ला व मनोज यादव रहे। अंपायरिंग सत्येंद्र तिवारी व राजन सिंह ने किया। मैच रेफरी का काम अमरजीत गुप्ता ने किया। इस दौरान आयोजक मकसूदन यादव, शिवम पांडेय, मनीष सिंह, अभिमन्यु यादव, रत्नेश यादव, राजन तिवारी, करन यादव, विक्की सिंह, प्रिंशु सिंह, अमरनाथ निषाद, राजा यादव, लालमोहन आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;