गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - सिकरीगंज के लालमनपुरा में पांच दिवसीय श्रीराम कथा की शुरुआत गुरुवार को कलश यात्रा के साथ हुई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच कलश यात्रा कुआनो नदी के तट तक पहुंची, जहां जल भरकर यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित किया गया। कथा व्यास आचार्य अमित दासजी ने भगवान श्रीराम के जीवन को मानवता के लिए आदर्श बताया।

गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा

सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज क्षेत्र के लालमनपुरा में पांच दिवसीय श्रीराम कथा की शुरुआत गुरुवार को कलश यात्रा निकालकर की गई। गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा लालमनपुरा होते हुए सिकरीगंज स्थिति कुआनो नदी के तट पर पहुंची। जहां नदी से कलश में जल भरकर यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश की स्थापना की गई। कलश यात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अयोध्या धाम हनुमानगढ़ी से आए कथा व्यास आचार्य अमित दासजी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मानवता के लिए एक आदर्श हैं। श्रीराम के जीवन प्रसंगों से हमें त्याग, सेवा, करुणा और धर्म का पालन करने की सीख मिलती है।

इस दौरान यजमान सुनील मिश्र, रीता मिश्रा, राजन राय, अंकुर दुबे, सौरभ मिश्र, मार्कण्डेय, मुन्ना, जयनाथ, सत्यपाल, अजय ओझा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।