पुरुषोत्तम एकादशी पर किया हवन-पूजन

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर के तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में ज्येष्ठ मास की पुरुषोत्तम एकादशी के अवसर पर गायत्री परिवार और मातृशक्तियों द्वारा पूजन, पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व कल्याण और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करना था।

पुरुषोत्तम एकादशी पर किया हवन-पूजन

गोरखपुर, निज संवाददाता। तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में ज्येष्ठ मास की पुरुषोत्तम एकादशी पर गायत्री परिवार एवं मातृशक्तियों द्वारा विधि-विधान से पूजन, पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व कल्याण और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए बालाजी दरबार में प्रार्थना की गई। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी के मार्गदर्शन में पंडित शुभम शास्त्री ने अनुष्ठान संपन्न कराया। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष बनाना कुमार दुबे ‘बबलू’ एवं सचिव आशुतोष कुमार राजेश ने बताया कि प्रत्येक एकादशी को मातृशक्तियों के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन किया जाता है। अंत में सभी प्रतिभागियों का स्वागत, अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।