Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsDengue Outbreak Escalates in Badhlaganj 152 Cases Reported Including Fatalities
बड़हलगंज में डेंगू का कहर! कबड्डी के खिलाड़ी की गई जान , अब तक 152 बीमार

बड़हलगंज में डेंगू का कहर! कबड्डी के खिलाड़ी की गई जान , अब तक 152 बीमार

संक्षेप:

Gorakhpur News - बड़हलगंज में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अबतक कुल 152 लोग डेंगू की गिरफ्त में चुके हैं। इस बार डेंगू शहर से अधिक गांव में कहर बरपा रहा है। क्षेत्र के मुजौना गांव निवासी 30 वर्षीय युवक की डेंगू के कारण रविवार रात मौत हो गई। वह राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी था। 

Oct 15, 2025 07:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

बड़हलगंज में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अबतक कुल 152 लोग डेंगू की गिरफ्त में चुके हैं। इस बार डेंगू शहर से अधिक गांव में कहर बरपा रहा है। जिले के शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू के मरीजों की संख्या दो गुनी से अधिक है। क्षेत्र के मुजौना गांव निवासी 30 वर्षीय युवक की डेंगू के कारण रविवार रात मौत हो गई। वह राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी था। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। उनकी मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया जाता है कि बीते चार दिनों से युवक को तेज बुखार हो रहा था। उसका इलाज कस्बे के निजी अस्पताल में चल रहा था। यहां इलाज के दौरान रैपिड कार्ड से जांच में डेंगू की तस्दीक हुई। रविवार को युवक की हालत और बिगड़ गई। उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। शाम को युवक को बीआरडी में भर्ती कराया गया। वहां भी जांच में डेंगू की तस्दीक हुई। मेडिकल कॉलेज में देर रात युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक का वर्ष 2012 राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ था। वह वर्ष 2012 में ही बागपत में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिए थे। वर्ष 2013, 2014 व 2015 वाराणसी में आयोजित ऑल इंडिया प्रतियोगिता में शिरकत की थी। उसकी मौत की सूचना से सोमवार को क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय नागरिकों ने शोकसभा आयोजित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

लोगों ने कहना है कि स्वास्थ्य विभाग व नगर पंचायत डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाएं। लोगों को जागरूक करने के साथ युद्ध स्तर पर फागिंग व छिड़काव कराएं। मौत की होगी डेथ ऑडिट, अब तक 152 हुए बीमार जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि युवक के मौत की सूचना मिली है। डेंगू से मौत की पुष्टि नहीं है। उसे दूसरी बीमारी भी थी। इसके बावजूद इस मामले की जांच कराई जाएगी। मौत की डेथ ऑडिट होगी।

उन्होंने बताया कि अब तक 152 लोग जिले में डेंगू के चपेट में आ चुके हैं। इसमें नगर निगम क्षेत्र में 43 और ग्रामीण क्षेत्र में 109 लोग रहते हैं। सबसे ज्यादा 111 डेंगू के मरीज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मिले हैं। निजी अस्पतालों में 31 और जिला अस्पताल की जांच में 10 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।