ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरपम्पिंग सेट के साफ्ट में फंसने से मासूम की मौत

पम्पिंग सेट के साफ्ट में फंसने से मासूम की मौत

बच्चों के साथ पम्पिंगसेट पर पानी पीने गए एक मासूम की पम्पिंगसेट के साफ्ट में फंस जाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही घर में मातम पसर गया। बरहज कस्बा स्थित वार्ड नयानगर निवासी देवानंद यादव (6)...

1/ 2
2/ 2
हिन्दुस्तान टीम ,देवरिया Tue, 19 Feb 2019 09:11 PM
ऐप पर पढ़ें

बच्चों के साथ पम्पिंगसेट पर पानी पीने गए एक मासूम की पम्पिंगसेट के साफ्ट में फंस जाने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही घर में मातम पसर गया।
बरहज कस्बा स्थित वार्ड नयानगर निवासी देवानंद यादव (6) पुत्र हरेन्द्र यादव शाम करीब 4:30 बजे गांव के समीप एक खेत में चल रहे पम्पिंगसेट पर कुछ बच्चों के साथ खेलते हुए पानी पीने पहुंचा। पानी पीने के दौरान गले में पड़ा एक गमछा पम्पिंगसेट के साफ्ट में फंस कर बुरी तरह घायल हो गया।  जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में मासूम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र बरहज पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। हृदय विदारक घटना की जानकारी घर वालों को हुई तो परिजन दहाड़ मार रोना शुरू कर दिए। मां रीता देवी बेटे के गम में अचेत हो गई थी। देवानंद अपने दो भाईयों में सबसे छोटा था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें