ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरपांच दिन पहले जेल गए 80 साल के बुजुर्ग की मौत

पांच दिन पहले जेल गए 80 साल के बुजुर्ग की मौत

भूमि विवाद में दर्ज हुआ था जालसाजी का केस भूमि विवाद में दर्ज हुआ था जालसाजी का केस परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लगाया है आरोप 80 साल के बुजुर्ग को...

पांच दिन पहले जेल गए 80 साल के बुजुर्ग की मौत
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 25 Jun 2021 04:41 AM
ऐप पर पढ़ें

पादरी बाजार। हिन्दुस्तान संवाद

पांच दिन पहले जेल गए 70 साल के बुजुर्ग की गुरुवार को जेल में तबीयत खराब हुई और उनकी मौत हो गई। भूमि विवाद में दर्ज जालसाजी के मामले में बीते 19 जून को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 70 साल के बुजुर्ग को जेल भेजने को लेकर भी परिवारीजन पुलिस को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं और इस मौत के लिए पुलिस प्रशासन को ही जिम्मेदार बता रहे हैं। जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने इसे लेकर हंगामा भी किया।

थाना शाहपुर क्षेत्र के जंगल मातादीन निवासी 70 वर्षीय सुखलाल 19 जून से जिला जेल में बंद थे। उन पर भूमि को लेकर जालसाजी सहित अन्य धाराओं के केस दर्ज था।

गुरुवार को सुखलाल घबराहट हुई और अचानक चेहरे पर सूजन भी हो गया। जेल प्रशासन ने उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती कराया था। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां रास्ते में ही शाम करीब 6.30 बजे सुखलाल की मौत हो गई। जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी ने बताया कि कैदी जिस दिन से जेल में आया था उमय से उसकी बतीयत खराब चल रही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें