ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरसीमा विवाद में उलझ गई पुलिस, लावारिस पड़ा है शव 

सीमा विवाद में उलझ गई पुलिस, लावारिस पड़ा है शव 

देवरिया में दो थानों की पुलिस के सीमा विवाद में एक शव चार घंटे से लावारिस पड़ा हुआ है। मामला भाटपाररानी के चनुकी घाट का है। सीमा निर्धारण करने के लिए मौके पर लेखपाल और कानूनगो बुलाए जा रहे...

सीमा विवाद में उलझ गई पुलिस, लावारिस पड़ा है शव 
हिन्दुस्तान टीम ,देवरियाThu, 22 Mar 2018 01:31 PM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया में दो थानों की पुलिस के सीमा विवाद में एक शव चार घंटे से लावारिस पड़ा हुआ है। मामला भाटपाररानी के चनुकी घाट का है। सीमा निर्धारण करने के लिए मौके पर लेखपाल और कानूनगो बुलाए जा रहे हैं। 

भाटपाररानी के चनुकी घाट पुल के पास छोटी गंडक नदी में गुरुवार की सुबह कुछ लोगों ने एक अज्ञात शव को  देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची भाटपाररानी पुलिस ने मामला लार थाना क्षेत्र का बता शव कब्जे में लेने से इंकार कर दिया। कुछ देर में लार पुलिस भी पहुंच गई।

उसने मामला भाटपाररानी थाने का बताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से हाथ खड़ कर दिया। काफी देर तक भाटपारानी और लार पुलिस सीमा निर्धारण को लेकर अपना-अपना तर्क देती रही। करीब चार घंटे बाद तय हुआ कि लेखपाल और कानूनगो को बुलाकर सीमा निर्धारण होगा। इस दौरान अज्ञात शव नदी में ही लावारिस पड़ा रहा।

थाना क्षेत्र का विवाद की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए हैं। सीओ भाटपाररानी सीताराम गौड़ ने कहाकि मामले की जानकारी मिली है। शव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें