डीडीयू में अब बीएससी में भी बायोटेक्नोलॉजी की होगी पढ़ाई
Gorakhpur News - गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्र नए सत्र 2026-27 से बीएससी में भी बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ा

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्र नए सत्र 2026-27 से बीएससी में भी बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए पहली बार तीन ग्रुप तैयार किए गए हैं। इन तीनों ग्रुपों में से छात्रों को प्रवेश के लिए एक ग्रुप का चुनाव करना होगा। तीनों ग्रुप में बायोटेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है। स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के रूप में इन कोर्स का संचालन होगा। विवि प्रशासन के मुताबिक, पहली बार बीएससी में बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई होगी। तीन ग्रुप के संयोजन के साथ इसकी शुरुआत होगी। पहले ग्रुप में बॉटनी, जूलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी, दूसरे ग्रुप में बॉटनी, केमिस्ट्री और बायोटेक्नोलॉजी और तीसरे ग्रुप में जूलॉजी, केमिस्ट्री और बायोटेक्नोलॉजी का विकल्प छात्रों को मिलेगा।
इन ग्रुप में मिलाकर कुल 60 सीटों पर इस बार प्रवेश होगा।इसके अलावा नए सत्र में बीएससी में कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स में भी विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है। इसमें 30-30 अतिरिक्त सीटों पर प्रवेश होगा। यह सेल्फ फाइनेंस मोड चलेगा। इसके लिए कंप्यूटर साइंस में प्रवेश के लिए दो ग्रुप में से किसी एक का चयन करना होगा। पहले ग्रुप में फिजिक्स, मैथ, कंप्यूटर साइंस और दूसरे में सांख्यिकी, गणित व कंप्यूटर साइंस को रखा गया है। बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स में फिजिक्स, केमिस्ट्री व इलेक्ट्रॉनिक्स के संयोजन के साथ एक नया सेक्शन बनेगा।कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा- नए सत्र में प्रवेश को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। चार जून अंतिम समय सीमा रजिस्ट्रेशन की तय की गई है। डीडीयू में पहली बार बीएससी में बायोटेक्नोलॉजी कोर्स शुरू हो रहा है। सीट वृद्धि और नए कोर्स के संचालन की मंजूरी भी चुकी है। अब इन विषयों में इसी सत्र से प्रवेश लिया जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


