ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरडीडीयू की संयुक्त प्रवेश परीक्षाएं 10 जून और पीजी प्रवेश परीक्षा 18 जून से

डीडीयू की संयुक्त प्रवेश परीक्षाएं 10 जून और पीजी प्रवेश परीक्षा 18 जून से

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विद्यालय विश्वविद्यालय में स्नातक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा तथा डीडीयू कैंपस में परास्नातक प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। स्नातक प्रवेश परीक्षाएं 10 जून...

DDU
1/ 2DDU
DDU
2/ 2DDU
कार्यालय संवाददाता,गोरखपुर Tue, 29 May 2018 04:08 PM
ऐप पर पढ़ें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विद्यालय विश्वविद्यालय में स्नातक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा तथा डीडीयू कैंपस में परास्नातक प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। स्नातक प्रवेश परीक्षाएं 10 जून से प्रारंभ होकर 13 जून तक चलेंगी जबकि परास्नातक प्रवेश परीक्षाएं 18 जून से प्रारंभ होकर 26 जून तक चलेंगी ।

मिशन एडमीशन
डीडीयू की प्रवेश समिति ने जारी किया प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम

यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया  की स्नातक प्रवेश परीक्षाओं का कार्यक्रम पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा लेकिन परास्नातक प्रवेश परीक्षाओं के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।
पहले यह परीक्षाएं 4 जून से प्रारंभ होकर 12 जून तक चलने वाली थीं लेकिन अब यह परीक्षाएं स्नातक प्रवेश परीक्षाओं के संपन्न होने के बाद प्रारंभ होंगी । उल्लेखनीय है की इस वर्ष स्नातक स्तर पर विश्वविद्यालय तथा संबद्ध महाविद्यालयों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है जबकि परास्नातक परीक्षाएं प्रवेश परीक्षाएं केवल विश्वविद्यालय परिसर के लिए आयोजित की जा रही है । दोनों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मई है। 

प्रवेश परीक्षाओं का यह है कि विस्तृत कार्यक्रम 
अब यह होगी प्रवेश परीक्षा की तिथियां

पाठ्यक्रम                     परीक्षा तिथि                                             समय

बीकॉम                  10 जून 2018                                      प्रात: 9 से 11. 30 बजे

बीबीए                 11 जून 2018                                     प्रात: 9 से 11. 30 बजे

बीसीए                11 जून 2018                                   अपराह्न 2 से 4.30 बजे

बीएससी (गणित)
बीएससी (गृहविज्ञान),
बीएससी (एमएलटी) व
बीएससी (फिजियोथेरेपी)       12 जून 2018                   प्रात: 9 से 11.30 बजे

बीएससी (जीव विज्ञान) व
बीएससी (गृहविज्ञान)             12 जून 2018               अपराह्न 2 से 4.30 बजे

बीएससी (एमएलटी),
बीएससी (फिजियोथेरेपी), 
बीएससी नर्सिंग (बेसिक)  
व बीए                                13 जून 2018            प्रात: 9 से  11.30 बजे

बीएससी (कृषि)              13 जून 2018             अपराह्न 2 से 4.30 बजे

पीजी प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम
-एमए अर्थशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान तथा शिक्षाशास्त्र -18 जून को सुबह  9 से 11 बजे
-एमए समाजशास्त्र, दृश्यकला, मंचकला -18 जून को अपराह्न 2 से  4 बजे
-एमए प्राचीन इतिहास, एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स व वनस्पति विज्ञान -19 जून को सुबह 9 से 11 बजे
-एसएससी रसायन व गृह विज्ञान -19 जून को  अपराह्न  2 से 4 बजे
-एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमए संस्कृत, सांख्यिकी व रक्षा अध्ययन -20 जून को सुबह 9 से 11 बजे
-एमए मनोविज्ञान व एमकॉम -20 जून को अपराह्न 2 से 4 बजे
-एमए मध्यकालीन इतिहास व दर्शनशास्त्र -21 जून को सुबह 9 से 11 बजे
-एमएससी भौतिकी, एमए राजनीति विज्ञान -21 जून को अपराह्न 2 से 4 बजे
-एमए उर्दू, भूगोल व एमएससी प्राणि विज्ञान - 22 जून को सुबह 9 से 11 बजे
-एमए हिन्दी, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी तथा पीजी डिप्लोमा इन आपदा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा प्रबन्धन -22 जून को  अपराह्न 2 से 4 बजे
-एमएड प्रथम प्रश्न पत्र तथा द्वितीय प्रश्नपत्र -24 जून को सुबह 9 से 11 बजे तथा अपराह्न 2 से 4 बजे
-एलएलबी तथा एलएलएम - 25 जून को सुबह 9 से 11.30 बजे 
-बीपीएड तथा बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक -25 जून को अपराह्न 2 से 4.30 बजे
-एमएए अंग्रेजी, एमएससी गणित, कृषि, एमए सतत शिक्षा और प्रसार कार्य -26 जून को सुबह 9 से 11 बजे
-बीजे -26 जून को मंगलवार अपराह्न 2 से 5 बजे

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें