Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsDDU Gorakhpur University Reschedules B Com and BA Exams After Paper Leak Incident
डीडीयू और कॉलेज में कॉमर्स और अर्थशास्त्र की निरस्त परीक्षाएं 28 को

डीडीयू और कॉलेज में कॉमर्स और अर्थशास्त्र की निरस्त परीक्षाएं 28 को

संक्षेप:

Gorakhpur News - जेबी महाजन डिग्री कॉलेज में 17 दिसंबर को होने वाली परीक्षा का पेपर 16 को

Dec 24, 2025 02:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों के बीकॉम पांचवें सेमेस्टर के प्रश्नपत्र सीओएम-303 और बीए पांचवें सेमेस्टर के ईसीओ-302 की परीक्षाएं 28 दिसंबर को होंगी। डीडीयू प्रशासन ने 17 दिसंबर की निरस्त हुई इन परीक्षाओं की नई समय सारिणी जारी की है। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक, बीकॉम पांचवें सेमेस्टर के पेपर सीओएम-303 (गुड्स एंड सर्विस टैक्स-1) और बीए पांचवें सेमेस्टर के प्रश्न पत्र ईसीओ-302 (इकोनॉमिक ग्रोथ एंड डेवलपमेंट : पार्ट-2) की परीक्षाएं 28 दिसंबर को दोपहर दो से 3:30 बजे तक होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने केंद्राध्यक्षों को भी संशोधित समयानुसार ही परीक्षा कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें कि जेबी महाजन डिग्री कॉलेज, चौरीचौरा में 16 दिसंबर को बीए पांचवें सेमेस्टर के अर्थशास्त्र के प्रश्न पत्र कोड ईसीओ 301 और बीकॉम के कोड सीओएम-302 की परीक्षा थी। लेकिन, इन दोनों की जगह कोड ईसीओ-302 और सीओएम-303 के प्रश्न पत्र बंट दिए गए थे। जबकि, इन दोनों पेपरों की परीक्षाएं 17 दिसंबर को होनी थीं। एक दिन पहले ही वहां पेपर बंट जाने के कारण डीडीयू प्रशासन ने परीक्षा निरस्त करते हुए तत्कालीन केंद्राध्यक्ष को हटा दिया गया था। मामले में डीडीयू ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। समिति ने अपनी जांच में लापरवाही के साथ कई खामियां भी पाई थी, जिसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दी गई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे खराब मिले थे। पेपर एक दिन पहले ही सार्वजनिक होने के लिए तत्कालीन केंद्राध्यक्ष को जिम्मेदार माना गया था। परीक्षा निरस्त होने से हुए नुकसान की भरपाई केंद्राध्यक्ष से किए जाने की संस्तुति की गई थी।