Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsDDU Athletics Team Selection and Upcoming Volleyball Trials in Gorakhpur
डीडीयू की एथलेटिक्स टीम चयनित, वॉलीबॉल टीम का चयन 19 को

डीडीयू की एथलेटिक्स टीम चयनित, वॉलीबॉल टीम का चयन 19 को

संक्षेप: Gorakhpur News - गोरखपुर में डीडीयू की एथलेटिक्स पुरुष और महिला टीम का चयन किया गया है। पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए भी पुरुष और महिला टीम का चयन 19 नवंबर को होगा। चयनित खिलाड़ियों को 20 नवंबर को अपने दस्तावेज के साथ क्रीड़ा परिषद कार्यालय में उपस्थित होना है।

Mon, 17 Nov 2025 07:06 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर, निज संवाददाता डीडीयू कि एथलेटिक्स पुरुष और महिला टीम का चयन कर लिया गया है। वहीं पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए पुरुष एवं महिला टीम का चयन 19 नवंबर की दोपहर एक बजे से विश्वविद्यालय क्रीड़ांगन में होगा l क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में मंगलोर विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक प्रतियोगिता 2025-26 के लिए एथलेटिक टीम का चयन विश्वविद्यालय और सम्बद्ध महाविद्यालयों की आयोजित वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया l अस्थाई रूप से चयनित महिला टीम में डीडीयू की रिया सिंह गौतम, कल्पनाथ राय महाविद्यालय की पूनम निषाद और पुरुष वर्ग टीम में कल्पनाथ राय महाविद्यालय के ज्ञान सिंह यादव, ऋषभ, रुद्र नारायण, विशांत, आशुतोष, हर्ष त्यागी, अनुकरन, एसकेज़ी एन महाविद्यालय के रवि राय, अखिल भाग्य पीज़ी कॉलेज के पिंटू कुमार और स्व. राम रहस्य महाविद्यालय के संदीप का चयन किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया कि सभी चयनित खिलाड़ियों को 20 नवंबर को अपराह्न 01 बजे विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद कार्यालय पर अपने परिचय पत्र, शुल्क रसीद, आधार कार्ड एवं समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ अवश्य उपस्थित होना है l वहीं एथलेटिक्स टीम के चयन में भाग लेने की इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने हाईस्कूल से अब तक के समस्त मूल अंक पत्र, शुल्क रसीद,आधार कार्ड एक फोटो, परिचय पत्र एवं महाविद्यालय के प्रतिभागी अपने प्राचार्य द्वारा लिखित अधिकार पत्र के साथ निश्चित समय पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद कार्यालय पर उपस्थित हो l