ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरPM JAY योजना से दूर हुआ धनराज का बहरापन

PM JAY योजना से दूर हुआ धनराज का बहरापन

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना रंग दिखाने लगी है। गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को निजी अस्पतालों में इलाज मिलने लगा है। महानगर के शाही ग्लोबल अस्पताल में दो मरीजों का इस योजना के जरिए...

PM JAY योजना से दूर हुआ धनराज का बहरापन
कार्यालय संवाददाता,गोरखपुर Sun, 07 Oct 2018 01:02 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना रंग दिखाने लगी है। गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को निजी अस्पतालों में इलाज मिलने लगा है। महानगर के शाही ग्लोबल अस्पताल में दो मरीजों का इस योजना के जरिए इलाज हुआ। इनमे से एक लंबे समय से बहरापन से पीड़ित था। 

पहल
शहर के निजी अस्पताल में हुआ ऑपरेशन
युवती के अंडाशय में गांठ का भी हुआ ऑपरेशन

गगहा के गजहरा निवासी धनराज के जीवन में सन्नाटा पसरा हुआ था। उसके दोनों कान का पर्दा संक्रमण के कारण फट गया। कान के पर्दे इलाज मंहगा है। ऐसे में वह बीते पांच साल से बहरापन से जूझने को मजबूर रहा। इसी गांव की 20 वर्षीय युवती भी अंडाशय में गांठ (ओवरी में शिस्ट) की समस्या से पीड़ित रही। युवती अविवाहित है। गांठ के कैंसर में तब्दील होने का खतरा था। 

दोनों का हुआ इलाज
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना ने उनके जीवन में नया रंग भर दिया। शाही ग्लोबल अस्पताल में दोनों का इलाज हुआ। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संतोष शंकर रे ने ऑपरेशन करने का फैसला किया। दो चरणों में ऑपरेशन के बाद कान का पर्दा ठीक हो गया। युवती के अंडाशय में गांठ का ऑपरेशन डॉ. शिव शंकर शाही और डॉ. सीमा शाही ने किया। डॉ. शाही ने बताया कि दोनों मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए है। जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। दोनों के इलाज का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें