Dandiya Dance Celebration in Gorakhpur with Cultural Performances डांडिया नृत्य पर झूमे श्रद्धालु , Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsDandiya Dance Celebration in Gorakhpur with Cultural Performances

डांडिया नृत्य पर झूमे श्रद्धालु

Gorakhpur News - गोरखपुर में श्री श्री दुर्गा पूजा व्यापार मंडल समिति द्वारा असुरन चौराहा पर डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी नितेश कुमार शुक्ला समेत कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। बच्चों ने अपने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरTue, 30 Sep 2025 09:22 PM
share Share
Follow Us on
डांडिया नृत्य पर झूमे श्रद्धालु

गोरखपुर, निज संवाददाता। श्री श्री दुर्गा पूजा व्यापार मंडल समिति के तत्वावधान में असुरन चौराहा पर मंगलवार को डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। उत्साह और उल्लास के बीच गरबा की धुन पर भक्त देर रात तक थिरकते रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं रेलवे कर्मचारी नितेश कुमार शुक्ला, विशिष्ट अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री शीतल मिश्र और एडवोकेट पूजा गुप्ता, डॉ. सरिता सिंह, पंकज बरनवाल, अश्विनी शर्मा, जितेंद्र जायसवाल और रजत मिश्रा मौजूद रहे। बच्चों ने अपने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से सभी को भाव विभोर कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।