
जमीन पर पड़ा कराहता रहा मुनीब, मनबढ़ बरसाते रहे लाठियां
Gorakhpur News - गोरखपुर के सिकरीगंज इलाके में एक शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि मनबढ़ों ने एक युवक मुनीब की बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक को बचाने की कोशिशें बेकार साबित हुईं और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता सिकरीगंज इलाके में शादी समारोह में डीजे पर डांस का विवाद इस कदर गहरा गया कि मनबढ़ों ने बेरहमी से पीटकर एक युवक की जान ले ली। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपका अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि उस वीडियो में लोगों की बर्बरता नजर आ रही है। युवक के नीचे जमीन पर गिरते ही कई लोग उसे लाठी-डंडे से पीट रहे थे तो कुछ युवक लात-घूंसों से मारते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग बचाने की कोशिश भी कर रहे हैं लेकिन उनकी कोशिश गुस्से के आगे बेकार साबित हुई और युवक की इस कदर पिटाई की गई कि उसकी मौत हो गई।
मृतक मुनीब अपने भाई के ससुराल शादी समारोह में शामिल होने गया था। बताया जा रहा है कि कुछ लोग रात ग्यारह बजे भी डीजे को बंद नहीं करने दे रहे थे। आसपास के लोगों ने शिकायत भी शुरू कर दी थी। मुनीब पहले समझाने गया, लेकिन फिर उसे पकड़कर लोग नाचने लगे। नाचने का विरोध करने पर विवाद बढ़ता गया और इसके बाद कुछ युवक इस कदर गुस्से में आ गए कि उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दिए। उसे तब तक पीटा गया, जब तक की वह अधमरा नहीं हो गया। बताया जा रहा है कि उसे मरा समझकर ही छोड़ा गया था लेकिन उसकी सांसे तब चल रही थी। आनन-फानन परिजन अस्पताल ले गए लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। बुधवार को उसकी मौत हो गई। अब पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




