ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरलॉकडाउन के बाद रोजमर्रा की जरूरतों के सामान की बढ़ी मांग, गीडा में लौटी रौनक

लॉकडाउन के बाद रोजमर्रा की जरूरतों के सामान की बढ़ी मांग, गीडा में लौटी रौनक

बाजार खुलने से रोजमर्रा की जरूरतों के सामान की बढ़ी मांग का सीधा असर गीडा की फैक्ट्रियों पर पड़ रहा है। रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े उत्पाद की मांग बढ़ने से इकाईयों में रौनक लौट आई है। चप्पल,...

लॉकडाउन के बाद रोजमर्रा की जरूरतों के सामान की बढ़ी मांग, गीडा में लौटी रौनक
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,गोरखपुर Wed, 16 Sep 2020 01:08 PM
ऐप पर पढ़ें

बाजार खुलने से रोजमर्रा की जरूरतों के सामान की बढ़ी मांग का सीधा असर गीडा की फैक्ट्रियों पर पड़ रहा है। रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े उत्पाद की मांग बढ़ने से इकाईयों में रौनक लौट आई है। चप्पल, फर्नीचर, कूलर-पंखा से लेकर प्लास्टिक के उत्पादों की मांग में काफी इजाफा हुआ है। 

गीडा में बनने वाले चप्पल और जूतों की मांग गोरखपुर और आसपास के इलाकों के साथ ही नेपाल को भी है। बाजार खुलने से चप्पलों की मांग में इजाफा हुआ है। हालांकि फैक्ट्री मालिक का कहना है कि स्थिति पूरी तरह सामान्य होने में अभी तीन से चार महीने का समय लग सकता है। इसी तरह फर्नीचर बनाने वाली फैक्ट्री में भी उत्पादन में इजाफा हुआ है। उद्यमी डॉ.आरिफ साबिर का कहना है कि नवम्बर और दिसम्बर की शादियों के साथ ही रोजमर्रा की जरूरत को लेकर लोग फर्नीचर का आर्डर दे रहे हैं। सेल प्वाइंट से भी डिमांड आने लगी है। 

गीडा में कूलर-पंखा से लेकर सिलाई मशीन का भी उत्पादन होता है। चीन की निर्भरता छोड़कर उत्पादन का नतीजा है कि फैक्ट्री मालिक को विदेशों से ऑर्डर मिल रहा है। उद्यमी सनूप साहू कहते हैं कि रोजमर्रा की जरूरत के सामान की डिमांड में कमी नहीं आई है। बजार खुलने का असर मांग पर साफ दिख रहा है। थाईलैंड और अफ्रीका से ऑर्डर मिले हैं। अच्छी क्वालिटी का असर दिख रहा है।

डिजाइनर आलमारी की डिमांड बढ़ी 
शादी-विवाह का सीजन शुरू होने का असर डिजाइन आलमारियों के कारोबार में दिख रहा है। गीडा, इंडस्ट्रियल एस्टेट से लेकर अन्य इलाकों में डिजाइन आलमारियों का उत्पादन हो रहा है। कारोबारी मनीष जायसवाल का कहना है कि लोहे की आलमारियों की डिमांड अच्छी आ रही है। यहां के बने आलमारी की ब्रांडेड की अपेक्षा अधिक डिमांड है। क्वालिटी के साथ कम कीमत के चलते लोग गोरखपुर में बनी आलमारियों को पसंद कर रहे हैं। 

बोले उद्यमी
शादी-विवाह का मौसम का असर डिमांड पर दिख रहा है। फर्नीचर अब रोजमर्रा की जरूरतों में है। लोगों को क्वालिटी फर्नीचर की दरकार है। शादी-विवाह को लेकर भी ऑर्डर मिल रहे हैं। स्थितियां सामान्य हो रही हैं।
फैजान अहमद, निदेशक, स्पलाइस प्लाई

लॉकडाउन में स्थिति बेहद खराब थी। कच्चे माल की भी उपलब्धता नहीं होने से दिक्कत हुई है। बाजार खुलने से मांग बढ़ी है, लेकिन अभी स्थिति सामान्य नहीं हुई है। धीरे-धीरे स्थितियां सामान्य हो रही है। अच्छे दिन आएंगे। 
आजम खान, एआरपी चप्पल

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें