डीए स्पोर्ट्स ने जीबी क्लब को 40 रनों से हराया

Apr 06, 2026 09:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर में स्व. देवनारायण सिंह मेमोरियल क्रिकेट सीरीज के तहत डीए स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी ने जीबी इंटरप्राइजेज क्लब को 40 रनों से हराया। डीए स्पोर्ट्स ने 208 रन बनाए, जबकि जीबी क्लब 167 रन पर आउट हो गया। अशफाक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

डीए स्पोर्ट्स ने जीबी क्लब को 40 रनों से हराया

गोरखपुर। सहारा क्रिकेट ग्राउंड पर डीए स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित स्व. देवनारायण सिंह मेमोरियल क्रिकेट सीरीज के अंतर्गत सोमवार को खेले गए मुकाबले में डीए स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी ने जीबी इंटरप्राइजेज क्लब को 40 रनों से हराया। सुबह डीए स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी के कप्तान शौर्य अभिषेक पांडेय ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 8 विकेट खोकर 208 रनों का स्कोर खड़ा किया। 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीबी इंटरप्राइजेज क्लब की टीम 37.4 ओवरों में 167 रनों पर सिमट गई। क्रिकेट कोच दुर्गेश सिंह द्वारा डीए स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज अशफाक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।