.. बेटी की शादी है, सिलेंडर नहीं मिला तो चली जाएगी इज्जत

Apr 08, 2026 02:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - देवरिया में एक व्यक्ति की बेटी की शादी है, लेकिन सिलेंडर नहीं मिलने से वह परेशान है। शादी में खाना बनाने के लिए सिलेंडर की मांग बढ़ गई है। कई लोग डीएसओ ऑफिस में सिलेंडर के लिए आवेदन कर रहे हैं, लेकिन आपूर्ति विभाग की तरफ से कोई मदद नहीं मिल रही है।

.. बेटी की शादी है, सिलेंडर नहीं मिला तो चली जाएगी इज्जत

देवरिया, निज संवाददाता। साहब बेटी की शादी है, सिलेंडर नहीं मिला तो इज्जत चली जाएगी। कोई इंतजाम करा दिजिए। मांगने पर भी कोई अपना सिलेंडर नहीं दे रहा है। सभी लोग अपने लिए रिजर्ब रखे हैं। शादी में सिलेंडर का इंतजाम करन काफी मुश्किल हो गया है। मंगलवार को इस तरह की मिन्नत जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में एक व्यक्ति कर रहा था। उसकी बेटी की शादी इसी महीने है और अभी तक वह सिलेंडर का इंतजाम नहीं कर सका है। उसके लिए सिलेंडर का इंतजाम करना सबसे भारी पड़ रहा है। सिलेंडर के लिए वह अकेला व्यक्ति नहीं था। करीब दो दर्जन लोग कार्ड के साथ आवेदन पत्र लेकर सिलेंडर की मांग करने डीएसओ आफिस पहुंचे थे।

इसमें कुछ प्रार्थना पत्र डीएम, एसडीएम स्तरस से मार्क कर भी आया था। लोग सिलेंडर के लिए इज्जत का हवाला दे रहे थे। कुछ दिनों से आपूर्ति विभाग में शादी, तिलक में भोजन बनाने को सिलेंडरों की मांग काफी बढ़ गयी है।हर रोज शादी, तिलक का कार्ड लेकर डेढ़ से दो दर्जन लोग सिलेंडर मांगने को डीएसओ ऑफिस पहुंच रहे हैं। शादी आदि के लिए कोई अलग से सिलेंडर का कोटा नहीं होने तथा शतप्रतिशत ओटीपी नंबर की अनिवार्यता से सिलेंडर उपलब्ध कराने से आपूर्ति विभाग भी हाथ खड़े कर दे रहा है। लोग कामर्शियल सिलेंडर भी लेने को तैयार थे। सिलेंडर के लिए नेताओं, अफसरों का आपूर्ति विभाग दबाव बढ़ता जा रहा है। डीएसओ से लेकर पूर्ति निरीक्षकों को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।