सड़क हादसे में घायल साइकिल मिस्त्री की मौत

Mar 08, 2026 07:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गगहा थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में घायल साइकिल मिस्त्री जयश्री की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। 60 वर्षीय जयश्री पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मारी थी। बाइक चालक फरार हो गया और पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया। मृतक के परिवार में तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

सड़क हादसे में घायल साइकिल मिस्त्री की मौत

कौड़ीराम, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र में हुए सड़क दुर्घटना में घायल साइकिल मिस्त्री की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। गजपुर निवासी 60 वर्षीय जयश्री एक मार्च की शाम गजपुर-कौड़ीराम मार्ग पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार भोर में उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।