पुलिस अधिकारी बनकर ठगी, युवती का न्यूड वीडियो बनवाकर कर रहा ब्लैकमेल

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share

Gorakhpur News - गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है,

पुलिस अधिकारी बनकर ठगी, युवती का न्यूड वीडियो बनवाकर कर रहा ब्लैकमेल

गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर 18 वर्षीय युवती को डराया और उसका न्यूड वीडियो बनवाकर पैसे वसूल लिए।पीड़िता के भाई ने शाहपुर थाने में दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी बहन के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस विभाग का उच्च अधिकारी बताया और युवती को डराते हुए कहा कि वह अश्लील वीडियो देखती है, जिसका पूरा रिकॉर्ड उसके पास है। आरोपी ने यह भी धमकी दी कि वह उसके घर पुलिस और मीडिया भेज देगा।डर

के चलते युवती ने आरोपी से माफी मांगी, लेकिन वह नहीं माना और लगातार दबाव बनाते हुए उससे न्यूड वीडियो बनाने को कहा। भयभीत होकर युवती ने अपना वीडियो और फोटो व्हाट्सएप पर भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। युवती से अब तक 16 हजार रुपये वसूले जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद आरोपी लगातार और पैसे की मांग कर रहा है।परिजनों के अनुसार, इस घटना के बाद युवती मानसिक रूप से काफी परेशान है और घर से बाहर निकलने में भी डर रही है।शाहपुर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल नंबर के जरिए आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।