ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरछात्राओं को दी गई साइबर अपराध से बचने की ट्रेनिंग

छात्राओं को दी गई साइबर अपराध से बचने की ट्रेनिंग

महिलाओं और लड़कियों के साथ आए दिन हो रहे उत्पीड़न व अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वीमेन पावर लाइन व महिला सम्मान प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार को सिविल लाइन्स रोड स्थित सेंट जोसेफ कॉलेज में...

छात्राओं को दी गई साइबर अपराध से बचने की ट्रेनिंग
हिन्‍दुस्‍तान टीम,गोरखपुर Tue, 16 Jul 2019 10:01 PM
ऐप पर पढ़ें

महिलाओं और लड़कियों के साथ आए दिन हो रहे उत्पीड़न व अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वीमेन पावर लाइन व महिला सम्मान प्रकोष्ठ की तरफ से मंगलवार को सिविल लाइन्स रोड स्थित सेंट जोसेफ कॉलेज में कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षार्थ के तौर-तरीके सिखाए गए।

कार्यशाला में 350 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इन्हें साइबर बुलींग से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई। साइबर बुलींग क्या है? इसके बारे में भी छात्राओं को बताया गया और खुद के बचाव में तौर तरीके सिखाए गए। पुलिस उपधीक्षक वीमेन पॉवर लाइन मोनिका यादव ने कहा कि सरकार महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बेहद गम्भीर है।

किसी भी महिला या फिर लड़की के साथ गंदे भाषा का प्रयोग, इंटरनेट के माध्यम से तस्वीर या धमकियां आदि जैसे मामले हैं तो डरें नहीं बल्कि कार्यशाला में बताए गए तौर तरीके से मुंहतोड़ जवाब दें। पुलिस आपकी सुरक्षा के प्रति तत्पर है। इस दौरान सेंट जोसेफ कॉलेज के उप प्रधानाचार्य फादर रोजर, आकांक्षा कपूर, जोखन, राकेश आदि मौजूद रहे। यह कार्यशाला विभिन्न स्कूलों में 20 जुलाई तक आयोजित होगी।  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें