गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2019-20 में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश पांच जुलाई से दीक्षा भवन में शुरू होगा। प्रवेश सुबह 9.30 बजे से 3 बजे तक होंगे। मंगलवार को प्रवेश के लिए कट आफ मेरिट जारी कर दी गई है।
प्रवेश समन्वयक प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों के प्राप्तांक ही सूचकांक हैं। सूचकांक के अनुसार निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर विद्यार्थी प्रवेश लें। परीक्षा का प्रवेश पत्र, आधार कार्ड की मूल प्रति, समस्त मूल अंक पत्र, प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक प्रमाण पत्र एवं उनकी एक सेट छाया प्रति
साथ में अवश्य लाएं। प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश के 48 घंटे के भीतर ऑनलाइन शुल्क जमा करना है।
प्रवेश का शेड्यूल
5 जुलाई : समय सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक, सभी वर्ग के लिए 256.5 अंक या इससे अधिक।
दोपहर 12.30 बजे से 3 बजे तक, सभी वर्ग के लिए 255 से 240 अंक तक।
विशेष संवर्ग एवं कर्मचारी पाल्य, सुबह 9:30 बजे अपराह्न 3:00 बजे तक।
6 जुलाई : सुबह 9.30 बजे से 12 बजे तक, सभी वर्ग में 239 से 226.5 तक।
दोपहर 12.30 बजे से अपराह्न 3 बजे तक। सभी वर्ग में 225 से 222 तक।
9 जुलाई : सुबह 9.30 से 12.00 बजे तक, प्रथम प्रतीक्षा सूची में सभी वर्ग में 221.5 से
207 तक।
दोपहर 12.30 बजे से 3 बजे तक, द्वितीय प्रतीक्षा सूची में 206 से 195 अंक तक।
10 जुलाई : सुबह 9.30 बजे से 3 बजे तक, अन्य पिछड़ा वर्ग में 190.5 अंक तक।
सुबह 9.30 बजे से 3 बजे तक, अनुसूचित जाति में 181.5 तक। अनुसूचित
जनजाति में 156 अंक तक।
11 जुलाई : सुबह 9.30 बजे से 3 बजे तक अन्य पिछड़ा वर्ग प्रथम प्रतीक्षा सूची में 189 से
183 अंक तक। अनुसूचित जाति में 180 से 159 अंक तक।
दोपहर 12.30 बजे से 3 बजे तक अन्य पिछड़ा वर्ग द्वितीय प्रतीक्षा सूची
में 182-169.5 तक। अनुसूचित जाति पिछड़ा वर्ग में 132 अंक तक।
12 जुलाई : सुबह 9.30 से 3 बजे तक, (आर्थिक रूप से कमजोर) समस्त एवं विशेष संवर्ग एवं
कर्मचारी पाल्य।