Gorakhpur News: केनरा बैंक में विवाद के बाद पहुंची पुलिस
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Gorakhpur News: गोरखपुर में मंगलवार को गांधी गली स्थित केनरा बैंक में एक ग्राहक और बैंक कर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। सूचना मिलने पर गोलघर पुलिस चौकी के अधिकारी पहुंचे, लेकिन तब तक विवाद समाप्त हो गया था और किसी पक्ष से कोई तहरीर भी नहीं मिली। बैंक के काम से पहुंचे ग्राहकों को दिक्कत हुई।

Gorakhpur News: गोरखपुर। गांधी गली स्थित केनरा बैंक की शाखा में मंगलवार को एक ग्राहक और बैंक कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच किसी ने गोलघर पुलिस चौकी को सूचना दे दी। इस बीच बैंक कर्मियों ने मुख्य गेट को अंदर से बंद कर लिया। जिससे बैंक के काम से पहुंचे ग्राहकों को दिक्कत हुई। गोलघर चौकी इंचार्ज अविनाश पांडेय ने बताया कि किसी ने बैंक में विवाद की सूचना दी थी। पुलिस पहुंची तो विवाद खत्म हो चुका था। किसी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।


