Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsCultural Program on Independence Day Eve at Gorakhpur Railway Auditorium
रेलवे प्रेक्षागृह में आज होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

रेलवे प्रेक्षागृह में आज होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

संक्षेप:

Gorakhpur News - गोरखपुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को महाप्रबन्धक सौम्या माथुर की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में देशभक्ति गीत और समूह नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।...

Aug 13, 2025 10:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को महाप्रबन्धक पूर्वोत्तर रेलवे सौम्या माथुर के मुख्य आतिथि की मौजूदगी में शाम पांच बजे से रेलवे प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे कला समिति के कलाकारों की ओर से देशभक्ति गीत तो पूर्वोत्तर रेलवे सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल के बच्चों की ओर से समूह नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की पदाधिकारी, समिति की सदस्याएं, प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी व रेलकर्मी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।