बीएड विद्यार्थियों ने नाटक से दिया जागरूकता का संदेश
गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीएड द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने 'अनपढ़ नेता', 'परीक्षा का तनाव' और 'पर्यावरण सुरक्षा' जैसे विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. सुनीता दुबे ने की और कई अन्य शिक्षकों की उपस्थिति रही।

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में बीएड द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कला, रचनात्मकता तथा सामाजिक संवेदनशीलता का संदेश दिया। अध्यक्षता शिक्षाशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता दुबे ने की। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। ‘अनपढ़ नेता’, ‘परीक्षा का तनाव’ तथा ‘पर्यावरण सुरक्षा’ जैसे समसामयिक विषयों पर प्रस्तुत नाटकों ने दर्शकों को गहन संदेश दिया। संचालन छात्र राहुल एवं ममता ने किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षाशास्त्र विभाग की प्रो. सुषमा पांडे, डॉ. मीतू सिंह, प्रो. उदय सिंह, डॉ. अनुपम सिंह, डॉ. ममता चौधरी, डॉ. ज्योति बाला और डॉ. मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


