जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही कोहराम, सैन्य सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार

Feb 13, 2026 02:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

Gorakhpur News - सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ददौरा गांव निवासी सीआरपीएफ जवान प्रभु नाथ

जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही कोहराम, सैन्य सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार

सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ददौरा गांव निवासी सीआरपीएफ जवान प्रभु नाथ यादव (22) की जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई थी। गुरुवार को शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। सैन्य सम्मान के साथ जवान का अन्तिम संस्कार किया गया। वर्ष 2024 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में भर्ती हुए प्रभु नाथ वर्तमान में कठुआ में तैनात थे। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी शादी भी तय हो चुकी थी, लेकिन उससे पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गुरुवार को सीआरपीएफ की गाड़ी से उनका पार्थिव शरीर ददौरा गांव लाया गया।

पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसके बाद पार्थिव शरीर को कुआनो नदी के बनकटी घाट ले जाया गया, जहां पूरे सैन्य सम्मान और विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े भाई राधेश्याम यादव ने दी। परिजनों का कहना है कि मृत्यु के कारणों के संबंध में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा। ग्रामीणों ने सरकार से घटना की निष्पक्ष जांच कराने और परिवार को समुचित आर्थिक सहायता व सरकारी सुविधाएं प्रदान करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsCRPF Soldier Prabhu Nath Yadav Dies in Jammu-Kashmir Family in Mourning
;;
;