पेशी पर आया बदमाश पुलिस कर्मियों से भिड़ा, हंगामा
जिला कारागार देवरिया से गुरुवार को पेशी पर आया एक बदमाश पान-गुटखा ले जाए जाने से रोकने पर पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। उसने हंगामा करते हुए एक पुलिसकर्मी से अभद्रता करने की भी कोशिश की। इसके बाद उसे...
जिला कारागार देवरिया से गुरुवार को पेशी पर आया एक बदमाश पान-गुटखा ले जाए जाने से रोकने पर पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। उसने हंगामा करते हुए एक पुलिसकर्मी से अभद्रता करने की भी कोशिश की। इसके बाद उसे सख्त सुरक्षा के बीच जेल भेजा गया। जेल ले जाए जाते समय भी उक्त बदमाश पुलिसकर्मियों को धमकी देता रहा।
बनकटा थाना क्षेत्र के भुड़वाड़ गांव के रहने वाला वृजेश यादव पर लूट और वाहन लिफ्टर के मुकदमा दर्ज है। बनकटा पुलिस ने पिछले दिनों उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गुरुवार को व़ृजेश को जिला कारागार से पेशी के लिए दीवानी न्यायालय पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया। जहां पुलिस ने उसे लॉकअप में डाल दिया।
वृजेश ने अपने साथियों से खाने के लिए पान पुकार मंगवाया। कोर्ट में पेशी के बाद वापस जाते समय उसके साथी ने उसे पान गुटखा आदि देने का प्रयास किया तो पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। इस पर वह आग बबूला होकर पुलिसकर्मियों को भला बुरा कहने लगा। पुलिस ने इसका विरोध किया तो वह हंगामा करने लगा। यही नहीं उसने एक पुलिसकर्मी से अभद्रता करने की भी कोशिश की। इसके बाद उसे पकड़ कर लॉकप में डाल दिया गया। इसके बाद उसे कड़ी चौकसी के बीच जेल भेजा गया। पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी एसपी और जेल अधीक्षक को दी।