चौरीचौरा तहसील प्रशासन 8 को करेगा कुर्क संपत्ति की नीलामी
Gorakhpur News - चौरीचौरा में एक परिवार न्यायालय में चल रहे मुकदमे में दण्ड की धनराशि जमा न कर पाने के कारण उनकी सम्पत्ति कुर्क की गई है। अब न्यायालय ने इस कुर्क सम्पत्ति की नीलामी का आदेश दिया है, जो 8 मई को तहसील प्रशासन द्वारा की जाएगी।

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। परिवार न्यायालय में चल रहे एक मुकदमे में न्यायालय द्वारा लगाए गए दण्ड को जमा न कर पाने पर न्यायालय के निर्देश पर कुर्क की गई सम्पत्ति की नीलामी होगी। तहसील प्रशासन 8 मई को नीलामी करेगा। इसकी जानकारी एसडीएम कुंवर सचिन सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत चौरीचौरा के मुंडेरा बाजार के दानी भवानी पोखरा निवासी सुभाष चन्द्र उर्फ बैजनाथ पुत्र कामाख्या का परिवार न्यायालय में एक मुकदमा चल रहा है, जिसमें न्यायालय ने सुभाष चन्द्र उर्फ बैजनाथ पर दण्ड की धनराशि लगाया था। दण्ड की धनराशि जमा न कर पाने की स्थिति में न्यायालय के आदेश पर उनकी सम्पत्ति को कुर्क किया गया था।
अब न्यायालय ने उक्त कुर्क सम्पत्ति को नीलाम कर दण्ड की धनराशि जमा करने का निर्देश दिया है। इसके लिए तहसील प्रशासन आठ मई को नीलामी की प्रक्रिया होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


