Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsCouple Duped by Fraudsters in Gagha Jewelry and Cash Stolen
तंत्रमंत्र का झांसा देकर महिला से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

तंत्रमंत्र का झांसा देकर महिला से ठगी, आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

Gorakhpur News - गगहा थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र के नाम पर एक दंपति से सोने के आभूषण और नकदी ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी इकबाल अहमद को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथी की तलाश जारी है। आरोपियों ने पूजा-पाठ के बहाने दंपति से सोने का मंगलसूत्र, जूतियां और नकद 1500 रुपये लिए थे।

Nov 22, 2025 02:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र में बुधवार को तंत्र–मंत्र के नाम पर दंपति से सोने के आभूषण और नकदी ठगने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी का नाम बता दिया है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। आरोपी के पास से पुलिस ने मंगलसूत्र, सोने की जूतिया व 2050 रुपये नकद बरामद कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गोला थाना क्षेत्र के चकमहेशपुर निवासी इकबाल अहमद के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, श्रीरामपुर निवासी रामबुझ यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 20 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे दो अज्ञात व्यक्ति एक मोटरसाइकिल से उनके घर पहुंचे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोनों ने खुद को झाड़-फूंक करने वाला बताकर तंत्र-मंत्र के नाम पर उनकी पत्नी सुमित्रा को झांसे में ले लिया। आरोपियों ने पहले भरोसा जीतने के बाद पूजा-पाठ के बहाने उनसे एक सोने का मंगलसूत्र, सोने की दो जूतियां और 1500 रुपये नकद ले लिए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने थोड़ी देर में वापस आने का आश्वासन दिया और मौके से फरार हो गए। काफी देर इंतजार करने के बाद जब आरोपी नहीं लौटे तो पीड़ित दंपति को धोखाधड़ी का एहसास हुआ और वे तत्काल गगहा थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू की। जांच के दौरान एक आरोपी की पहचान इकबाल अहमद पुत्र गुलाम मुस्तफा, निवासी ग्राम चकमहेशपुर, थाना गोला के रूप में हुई। पुलिस ने दबिश डालकर इकबाल अहमद को गिरफ्तार कर लिया। एसपी साउथ का कहना है कि उससे पूछताछ जारी है और उसके साथी की तलाश के लिए टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है।